Rajasthan GK || Indian Polity and Economy || पंचवर्षीय योजना

  • चौथी पंचवर्षीय योजना (1969-74)  – आगत-निर्गत मॉडल पर आधारित
  • इन्दिरा गांधी ने सार्वजनिक बैंको को प्रोत्साहन दिया तथा निजी क्षेत्र के बेंकों का राष्ट्रीकरण किया (14बेंको का) इन्दिरा गांधी का 1971 का नारा – गरीबी हटाओं।
  • MRTP (मोनो पोली रिस्ट्रेक्शन ट्रेड प्रोग्राम) 1969 – निजी क्षेत्रों की मनमानी रोकना।
  • 1971 – भारत पाक युद्ध तथा दूसरा राष्ट्रीय आपातकाल।
  • 1972 शिमला समझौता यायाहखान व इंदिरा गांधी के मध्य।
  • 1973 में खाड़ी तेल संकट
  • 24 अप्रेल 1973 केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्य वाद मे यह कहा गया कि संविधान के किसी भी भाग में संशोधन (प्रस्तावना में भी) हो सकता है, लेकिन मूल ढाचे को क्षति नहीं पहुँचाई जा सकती।
  • पंथ निरपेक्ष, समाजवाद व अखण्डता शब्द जोड़े। इस योजना में परिवार नियोजन कार्यक्रम को लागू किया गया नारा- हम दो हमारे दो।
  • बांग्लादेश स्वतंत्र हुआ।
  • प्रधानमंत्री इंदिरागांधी थी। यह योजना भी सफल नहीं रही।
  • पांचवी पंचवर्षीय योजना (1974-78) – 4 साल की (आंशिक रूप से सफल)
  • मुख्य उद्देश्य – गरीबी हटाना तथा आत्मनिर्भरता लाना। इसके लिए गरीबी हटाओ अभियान इन्दिरा गांधी के नेतृत्व में चलाया गया।
  • 1975 में गरीबी हटाने के लिए बीसूका (20सूत्रीय) कार्यक्रम चलाया गया। उद्देश्य – गरीबी को हटाना।
  • इसी योजना में न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम (रोटी, कपड़ा, मकान) व काम के बदले अन्नाज कार्यक्रम चलाया गया।
  • भारत का प्रथम कृत्रिम उपग्रह आर्यभट्ट’ 1975 को छोड़ा गया।
  • 18 मई, 1974 को इंदिरा गांधी के नेतृत्व में जैसलमेर के पोखरण के खेतोलाई गांव में प्रथम परमाणु परीक्षण किया गया नारा – बुद्ध मुस्कराये
  • 26 जून, 1975 को आंतरिक अशांति के आधार पर तीसरा राष्ट्रीय आपात काल घोषित किया गया।
  • देश का सबसे बड़ा संविधान संशोधन 42 वां संविधान संशोधन 1976 में किया गया। इसकी मुख्य बाते-
  1. लोकसभा का कार्यकाल 6 वर्ष किया गया।
  2. प्रस्तावना में तीन शब्द जोड़े गये – पंथनिरपेक्ष, समाजवाद और अखण्डता।
  3. नीति निर्देशक तत्वों (सिद्धान्तों) में (भाग – 4) 3 अनुच्छेद जोड़े गये।
  4. 39(क) – समान न्याय और निःशुक्ल विधिक सहायता।
  5. 43(क) – उद्योगों के प्रबंध में कर्मकारों की भागीदारी के लिए राज्य विधि द्वारा व्यवस्था करेगा।
  6. 48 (क) – राज्य देश के पर्यावरण के संरक्षण तथा संवर्धन का और वन तथा वन्य जीवन की रक्षा का प्रयास करेगा।
  7. राष्ट्रपति को मंत्रिपरिषद की सलाह मानने के लिए बाध्य किया गया।
  8. मूल कर्तव्य जोड़े गये (भाग 4 क) भाग 4क में अनुच्छेद 51 (क) में 10 कर्त्तव्य जोड़े गये। 1977 में पहली गैर कांग्रेसी सरकार जनता सरकार सत्ता में आई तथा 1978 में उन्होंने नियोजन का पंचवर्षीय मॉडल समाप्त किया तथा रोलिंग प्लान (अनवरत योजना) को शुरू किया।
  • रोलिंग प्लान (1978-80) अनवरत प्लान – इस समय कुटीर व लघु उद्योगों के विकास पर बल दिया गया विदेशी निवेश को भी प्रोत्साहन दिया गया।
  • इस समय विदेश मंत्री- अटल बिहारी वाजपेयी थे।
  • संविधान का दूसरा बड़ा संशोधन 44वां संविधान संशोधन किया गया। (1978) में।

मुख्य बातें –

  1. लोकसभा का कार्यकाल फिर से 5 वर्ष किया गया।
  2. सम्पत्ति के अधिकारों को मूल अधिकारों से हटाकर कानूनी अधिकार के रूप में अनुच्छेद 300(क) में रखा गया (भाग 12 में) लगातार चलने वाली योजना बनाई गई।
  • अनुच्छेद 352 में आंतरिक अशांति के आधार पर सशस्त्र विद्रोह शब्द जोड़ा गया तथा यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय आपातकाल लगाने के लिए मंत्रिमण्डल की लिखित अनुमति अनिवार्य है। (युद्ध, बाहरी आक्रमण, सशस्त्र विद्रोह) (मंत्रिमण्डल) शब्द – 352 में।
  • छठी पंचवर्षीय योजना (1980-85) – 6 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
  • 3 जून 1984 का ऑपरेशन ब्ल्यू स्टार – सिक्ख आतंकवाद को समाप्त करने के लिए चलाया गया। (खालिस्तान के मुद्दे को लेकर) जनरैल सिंह भिंडरावाला का।
  • 1983 में गुट निरपेक्ष देशों का एकमात्र सम्मेलन नई दिल्ली में हुआ। (यह 7वां सम्मेलन था अभी तक 16 सम्मेलन हो चुके है)
  • 1979-80 के बाद महिलाओं के लिए DWACRA, ग्रामीण विकास के लिए IRDP तथा युवाओ के रोजगार के लिए TRYSEM कार्यक्रमों को चलाया गया।
  • सातवीं पंचवर्षीय योजना (1985-90) – मुख्य उद्देश्य – योजना, रोजगार तथा उत्पादन।
  • इस समस्त गरीबों, SC, ST व कमजोर वर्गो, विधवा, शहीदों, अलपसंख्यकों, बंधुआ मजदूरो इत्यादि हेतु 1985-86 में इंदिरा आवास योजना का उद्घाटन किया गया। (प्रधानमंत्री – राजीव गांधी)
  • 1987-88 में ग्रामीण BPL परिवारो को विद्युत सेवाएं देने के लिए कुटीर ज्योति कार्यक्रम चलाया गया।
  • 1989 में जवाहर रोजगार योजना – रोजगार के लिए चलाई गई।
  • 1989 में ही 61वां संविधान संशोधन किया गया जिसमें मतदाता की उम्र को 21 से घटाकर 18 वर्ष किया गया।
  • इसी कार्यकाल में राजीव गांधी के नेतृत्व में श्रीलंका में शांति सेना भेजी गई इसे आपरेशन पवन नाम दिया गया।
  • 1990 में भारत में आर्थिक संकट जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। सोना गिरवी रखा। 
  • दूसरा योजना अवकाश (1990-92) – भारत ने IMF के पास गोल्ड (सोना) गिरवी रखा तथा वांशिगंटन सहमति पर हस्ताक्षर किये।
  • 1991 में भारत ने नई आर्थिक नीति लागू की। जिसमें मजबूरन आर्थिक सुधारों को लागू किया।
  • LPG मॉडल अपनाया गया (उदारीकरण, वैश्विकरण व निजीकरण)
  • आठवी पंचवर्षीय योजना (1992-97) – योजनाओं के इतिहास में मील का पत्थरसाबित हुई। क्योंकि एक तो आर्थिक सुधार हुए, योजनागत अवकाश इसके बाद कभी नहीं रहा। 
  • उद्देश्य – मानव विकास अर्थात् बाल लिंगानुपात को बढाना, शिशु व मातृत्व दर को घटाना, साक्षरता दर बढ़ाना, TFR में कमी लाना इत्यादि।
  • यह योजना जॉन W मूलर मॉडल पर आधारित है। आर्थिक का लक्ष्य – 5.6%
  • आर्थिक विकास का लक्ष्य प्राप्त – 6.6%
  • सफल योजना इसमें LPG को लागू किया गया।
  • राजस्थान की अब तक की सबसे सफल पंचवर्षीय योजना आठवी रही।
  • राजस्थान मे सर्वाधिक वृद्धि दर – 8.81% रहा।
  • राजस्थान की सबसे असफल पंचवर्षीय योजना – तीसरी वृद्धि दर – 1.9%
  • आठवी योजना में भारत में परम्परागत/राष्ट्रीयकृत/ केन्द्रीकृत नियोजन के स्थान पर सांकेतिक/क्षेत्रीय/विकेन्द्रीकृत नियोजन को अपनाया गया अर्थात् योजना आयोग की भूमिका में बदलाव किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page