- वृद्धि दर
इसके अन्तर्गत विभिन्न राज्यों की वृद्धि दर की तुलना की जाती है। राजस्थान की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है व मानसून के उतार चढ़ाव से ज्यादा प्रभावित होती है अतः वार्षिक वृद्धि दर में भी ज्यादा उतार-चढ़ाव आते हैं।
बीमारू राज्यों की तुलना में राजस्थान की वार्षिक वृद्धि दर कम है लेकिन भारत की औसत वार्षिक वृद्धि दर के बराबर है। यद्यपि बिहार की वार्षिक वृद्धि दर ऊँची है जिसका एक कारण प्रारंभ में विकास का निम्न स्तर होना है।
- राजस्थान का जनसंख्या परिदृश्य
2011 की जनगणना के आधार पर राजस्थान में फुल जनसंख्या 6.85 करोड़ है जो भारत की कुल जनसंख्या का 5.66% है। राज्य की दशकीय वृद्धि 21.3% रही जो भारत की दशकीय वृद्धि 17.64% से अधिक है।
- राजस्थान में 2 कुल श्रम शक्ति लगभग 3 करोड़ है जो कुल जनसंख्या का 43.6% है जबकि भारत में कार्यशील जनसंख्या का अनुपात 39.8% है। इस प्रकार राजस्थान में तुलनात्म्क रूप से अधिक श्रम बल पाया जाता है।
कार्यशील जनसंख्या का क्षेत्रवार वितरण देखा जाएं तो राज्य में कृषकों का ऊँचा प्रतिशत है तथा हमारी कृषि मानसून पर आधारित है।
- सार्वजनिक वित्त –