राजस्थान सामान्य ज्ञान : परमाणु और अणु

परमाणु और अणु

(Atoms & Molecule)

  • द्रव्य (पदार्थ) Matter : ब्रह्माण्ड की सभी वस्तुएं द्रव्य (पदार्थ) की बनी होती है। द्रव्य अत्यन्त सूक्ष्म कणों से मिलकर बना होता है, जिसे अणु (Molecule) कहते हैं।
  • नोट-द्रव्य (पदार्थ) की इकाई – अणु (Molecule)।
  • इन अणुओं के मध्य लगने वालो आकर्षण बल के आधार पर पदार्थ की तीन मुलभूत अवस्थाएं होती हैं-
  1. ठोस         2. द्रव     3. गैस
  • पदार्थ की चौथी अवस्था – प्लाज्मा।
  • पदार्थ की पांचवी अवस्था – बेक (BEC) ।
  • अणु (Molecule) : द्रव्य का सूक्ष्मतम कण जो स्वतंत्र अवस्था में रह सकता है। अणु कहलाता है।
  • अणु दो या दो से अधिक परमाणुओं से मिलकर बना होता है।
  • अणु रासायनिक अभिक्रिया में सामान्यतः भाग नहीं लेता है।

Ex. : H2O, CH4, NH3, O2, N2, H2 इत्यादि।

  • परमाणु (Atom) : A + Tom (जिसे आगे विभाजित नहीं कर सकते), खोजकर्त्ता- जॉन-डॉल्टन।
  • परमाणु तीन मूलभुत कणों से मिलकर बना होता है- (i) Electron – J.J. Thomson (1897), (ii) Proton – Ruther ford-II (Goldstein – 1911), (iii) Neutron – James-Chedvick (1932)।

तत्त्व

  • वे शुद्ध पदार्थ जो एक ही प्रकार के परमाणुओं से निर्मित होते हैं तत्त्व कहलाते हैं। परमाणु तत्त्व की सुक्ष्मतम ईकाई होती है।
  • तत्त्व की प्रथम परिभाषा फ्रांस के एंटोनीलॉरेंट लवाइजिए ने प्रस्तुत की जिसके अनुसार तत्त्व पदार्थ का वह मूल रूप है जिसे रासायनिक प्रतिक्रिया द्वारा अन्य सरल पदार्थ़ों में नहीं बांट सकते।
  • तत्त्व के प्रतीक बर्जीलियस ने प्रस्तुत किए। तत्त्व शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग रॉबर्ट बोयल ने किया। तत्त्वों के संकेत को अंग्रेजी वर्णमाला के बड़े अक्षर से प्रदर्शित करते हैं। जैसे- H, He, Li, Be, B, C, N, O, F, Ne, Na (Natriam), Ng, Al, Si, P, S, Cl, Ar, K (Kalium), Ca.
  • कुछ महत्त्वपूर्ण प्रतीक – लौहा (Fe-फेरम), चांदी (Ag–अर्जेन्टम), लेड या सीसा (Pb–प्लम्बम), पारा या मर्करी (Hg–हाइड्रेजायरम), तांबा (Cu–क्यूप्रम), एंटिमनी (Sb–स्टबिन), टंगस्टन (W–वूलफ्रेम)
  • वर्तमान में तत्त्वों की संख्या 114 (92-प्राकृतिक व शेष कृत्रिम) है। इनमें से 86 धातु, 22 अधातु, 6 उपधातु है।
  • कुल 11 तत्त्व कमरे के ताप पर गैस है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page