राजस्थान जीके प्रश्न || अध्याय 8. धार्म एवं संत संप्रदाय

16. सुमेलित कीजिए- संत पंथ
(अ) जांभोजी (a) विश्नोई
(ब) दरियावजी (b) रामस्नेही
(स) चरणदासजी (c) चरणदासी
(द) संत हरिदासजी (d) निरंजनी
(a) (अ)-1, (ब)-2, (स)-3, (द)-4
(b) (अ)-4, (ब)-3, (स)-2, (द)-1
(c) (अ)-2, (ब)-1, (स)-3, (द)-4
(d) (अ)-3, (ब)-2, (स)-1, (द)-4

Answer : (a)

17. रामस्नेही सम्प्रदाय की विभिन्न शाखाओं के निम्न जोड़ों में असुमेलित है- शाखा प्रवर्तक
(a) शाहपुरा शाखा :रामचरण जी
(b) रैण शाखा : दरियावजी
(c) सिंहथल शाखा :जैमलदासजी
(d) खेड़ापा शाखा :रामदासजी
Answer : (c)

18. जयपुर के राजा मानसिंह ने किस सम्प्रदाय के प्रभावस्वरूप 1593 में वृन्दावन में गोविन्द देव जी का मन्दिर बनवाया-
(a) निम्बार्क (b) वैष्णव
(c) गौड़ीय (d) वल्लभ
Answer : (c)

19. संत पीपा के अनुसार मोक्ष का प्रमुख साधन है-
(a) मूर्ति पूजा (b) भक्ति
(c) तपस्या (d) यज्ञ
Answer : (b)

20. सूफी संत ख्वाजा मुईनुद्‌दीन चिश्ती निम्नलिखित किस शासक के शासनकाल में राजस्थान आये थे?
(a) राणा कुंभा
(b) राणा सांगा
(c) पृथ्वीराज चौहान
(d) राणा हम्मीर
Answer : (c)

21. राजस्थान में किशनगढ़ (अजमेर) के पास स्थित ग्राम सलेमाबाद में किस सम्प्रदाय की पीठ स्थित है?
(a) निम्बार्क (b) रामस्नेही
(c) वल्लभ (d) वैष्णव
Answer : (a)

22. नाथ पंथ परंपरा के महान संतों में निम्नलिखित किस संत की गणना होती है?
(a) धन्नाजी (b) पाबूजी
(c) भर्तृहरि (d) गोगाजी
Answer : (c)

23. दादू सम्प्रदाय की मुख्य पीठ कहाँ स्थित है?
(a) पीपासर (नागौर)
(b) कतरियासर (बीकानेर)
(c) धोलीदूव (अलवर)
(d) नारायणा (जयपुर)
Answer : (d)

24. निम्नलिखित में असत्य युग्म का चयन करें : सम्प्रदाय प्रमुख पीठ
(a) वल्लभ सम्प्रदाय : नाथद्वारा
(पुष्टिमार्ग)
(b) रामानन्दी सम्प्रदाय : गलता
(जयपुर)
(c) गौड़ीय सम्प्रदाय : जयपुर
(d) गूदड़ सम्प्रदाय : रेवासा (सीकर)
Answer : (d)

25. निम्नलिखित में असत्य युग्म का चयन करें : संत गुरु
(a) रामचरण जी : कृपाराम
(b) चरणदास जी : शुकदेव मुनि
(c) धन्ना जी : वृद्धानन्द
(d) हरिराम दास जी : जैमलदास
Answer : (c)

26. निम्न में से किस सूफी संत को उदार एवं सहिष्णु दृष्टिकोण के कारण ‘महबूब-ए-इलाही’ कहा जाता था?
(a) ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती
(b) बहाउद्दीन जकारिया
(c) निजामुद्दीन औलिया
(d) शेख सलीम चिश्ती
Answer : (c)

27. निम्न चार सिद्धान्तों का किस संत से संबंध है?
(अ) हवन करना चाहिए
(ब) जीवों पर दया करनी चाहिए
(स) प्रात:काल स्नान करना चाहिए
(द) सायं ईश्वर की आरती एवं भजन करना चाहिए
(a) धन्ना जी (b) जांभो जी
(c) जसनाथ जी (d) संत पीपा जी
Answer : (b)

28. वह संत जिसने ‘राम’ में ‘रा’ को राम का एवं ‘म’ को मुहम्मद का प्रतीक बताया-
(a) रामानन्द (b) कबीर
(c) रामदास (d) दरियावजी
Answer : (d)

29. श्रीनाथ जी का मंदिर किस सम्प्रदाय से सम्बन्धित है?
(a) नाथ (b) निम्बार्क
(c) वल्लभ (d) वैष्णव
Answer : (c)

30. राजस्थान में रामानन्दी सम्प्रदाय की पीठ किस स्थान पर नहीं है?
(a) रैवासा ग्राम, सीकर
(b) गलता जी, जयपुर
(c) सलेमाबाद, अजमेर
(d) 1 एवं 2 दोनों
Answer : (c)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page