राजस्थान सामान्य ज्ञान : मुगल साम्राज्य

इंडो – इस्लामिक संस्कृति का काल

 

बाबर (1526-30) :

  • 1494 में ट्रंस आक्सियाना की छोटी सी रियासत फरगना का बाबर उत्तराधिकारी बना।
  • मध्य एशिया में कई अन्य आक्रमणकारियों की भांति बाबर भी अपार धनराशि के कारण भारत की ओर आकर्षित हुआ।
  • बाबर अपनी पिता की ओर से तैमूर का तथा अपनी माता की ओर से चंगेज खां का वंशज था।
  • बाबर के पिता का नाम उमर शेख मिर्जा था। वह चगताई तुर्क था।
  • मध्य एशिया में अपने अनिश्चित स्थिति के कारण उसने सिन्धु नदी को पार कर भारत पर आक्रमण किया था।
  • 1518-1519 में बाबर ने भेरा के शक्तिशाली किले पर आक्रमण किया जो उसका प्रथम भारतीय अभियान था।
  • अप्रैल, 1526 को बाबर तथा इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत का प्रथम युद्ध हुआ।
  • इस युद्ध में बाबर ने अपने 12,000 सैनिकों के साथ 1 लाख सैनिक तथा एक हजार हाथी से युक्त इब्राहिम लोदी की सेना को पराजित कर दिया।
  • इस युद्ध में बाबर ने उस्मानी विधि का प्रयोग किया।
  • इस युद्ध में इब्राहिम लोदी पराजित हुए तथा दिल्ली एवं आगरा तक के प्रदेश बाबर के अधीन हो गये।
  • बाबर अपनी उदारता के कारण ‘कलंदर’ नाम से भी जाना जाता है।
  • 27 अप्रैल, 1526 को बाबर ने दिल्ली में मुगल वंश के संस्थापक के रूप में राज्याभिषेक किया।
  • दिसम्बर, 1530 में आगरा में बाबर की मृत्यु व उसे आगरा के नूर अफगान बाग (वर्तमान आराम बाग) में दफनाया गया। बाद में इसे काबुल में दफनाया गया।

खानवा युद्ध :

  • आगरा से 40 किमी. दूर खानवा की लड़ाई 1527 में बाबर तथा राणा सांगा के बीच लड़ी गयी जिसमें सांगा पराजित हुए।
  • युद्ध में विजयी होने के बाद बाबर ने गाजी की उपाधि धारण की।
  • खानवा की लड़ाई से दिल्ली – आगरा में बाबर की स्थिति मजबूत हुई और ग्वालियर तथा धौलपुर के किले पर भी अधिकार हो गया।

चंदेरी युद्ध :

  • खानवा के बाद बाबर ने चंदेरी के युद्ध में राजपूत सरदार मेदिनी राय को पराजित कर चंदेरी पर अधिकार कर लिया।
  • 1529 में बाबर ने बनारस के निकट गंगा पार करके घाघरा नदी के निकट अफगानों और बंगाल के नुसरतशाह की सेनाओं का सामना किया।
  • बाबर की मातृभाषा तूर्की थी।
  • उसकी आत्मकथा ‘तुजुक-ए-बाबरी’ का विश्व साहित्य के क्लासिक ग्रन्थों में स्थान है। बाबरनामा (तुर्की भाषा में) का फारसी भाषा में अनुवाद रहीम खान खाना ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page