राजस्थान सामान्य ज्ञान : पर्यटन एवं पर्यटन स्थल – 2

  1. उदयपुर
  • इस नगर की स्थापना 1568 ई. में महाराणा उदय सिंह द्वारा की गई थी।
  • इसे राजस्थान का कश्मीर, वेनिस ऑफ द ईस्ट, झीलों की नगरी/रानी के रूप में भी जाना जाता है।

उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल

(a)  पिछोला झील –

  • इस झील का निर्माण महाराणा लाखा के शासनकाल (1382-1421 ई.) में एक बंजारे द्वारा करवाया गया था।
  • इस झील के बीच में बनाये गए श्वेत/धवल जगनिवास व जगमंदिर महल मंदिर की प्राकृतिक छटा अनुपम है।

(b) राजमहल –

  • यह पिछोला झील के किनारे स्थित राजस्थान का सबसे विशाल महल है।
  • इसमें महाराणा उदयसिंह द्वारा निर्मित राज आंगन इन महलों का सबसे प्राचीन भाग है।
  • इस महल में प्रताप संग्रहालय भी स्थित है।

(c)  जगनिवास (लैक पैलेस) –

  • यह पिछोला झील के बीच में स्थित महल है, जिसे पर्यटकों के लिए होटल के रूप में परिवर्तित किया गया है।

(d) जग मंदिर (लैक गार्डन पैलेस) –

  • यहाँ पर शहजादा खुर्रम (शाहजहाँ) को तत्कालीन महाराजा जयसिंह ने शरण दी थी।
  • खुर्रम को यहीं से ताजमहल बनाने की प्रेरणा मिली थी।

(e)  सहेलियों की बाड़ी –

  • यह फतेह सागर झील के किनारे स्थित है।
  • यहाँ पर प्रतिवर्ष श्रावण कृष्ण अमावस्या को “हरियाली अमावस्या’ नामक मेला लगता है।

(f)  जगदीश मंदिर –

  • इसका निर्माण महाराजा जगतसिंह प्रथम ने 1651 ई. में करवाया था।
  • यहाँ पर भगवान विष्णु की काले संगमरमर की चतुर्भुज मूर्ति स्थित है।

(g) माेती मगरी –

  • यह फतेह सागर झील के किनारे की पहाड़ी पर निर्मित मोती मगरी पर महाराणा प्रताप की कांस्य मिश्रित धातु की प्रतिमा दर्शनीय है।

(h) फतेह सागर –

  • जयपुर में स्थित यह झील तीनों ओर से पहाड़ियों से घिरी हुई है।

(i)  गुलाब बाग/सज्जन निवास बाग –

  • इसका निर्माण महाराजा सज्जन सिंह ने करवाया था।
  • यहाँ पर स्थित गुलाब के फूलों के कारण इसे गुलाब बाग कहा जाता है।
  • इसे वाणी विलास के नाम से भी जाना जाता है।

(j) जगत का मंदिर(राजस्थान का खजुराहो) –

  • यह उदयपुर के जगत नामक ग्राम में स्थित है।
  • यहाँ पर 10वीं शताब्दी का अम्बिका देवी का भव्य मंदिर स्थित है।
  • इसे राजस्थान का खजुराहो भी कहा जाता है।

(k) हल्दीघाटी –

  • यह ऐतिहासिक युद्धस्थली नाथद्वारा के पश्चिम में स्थित है।
  • यहाँ पर महाराणा प्रताप ने 18 जून, 1576 ई. में मानसिंह के नेतृत्त्व वाली अकबर की सेना से युद्ध किया था।
  • इसे भारत की थर्मोपोली के नाम से भी जाना जाता है।

(l) एकलिंग जी का मंदिर –

  • यह नाथद्वारा-उदयपुर मार्ग पर स्थित सफेद पत्थरों से निर्मित है।
  • यहाँ पर भगवान शिव की काले संगमरमर से निर्मित विशाल मूर्ति आकर्षक है।

(m) श्रीनाथ द्वारा 

  • यह उदयपुर में स्थित वैष्णवों का सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थान है।
  • यहाँ पर जन्माष्टमी व अन्नकूट के अवसर पर श्रद्धालू आते हैं।

(n) कुम्भलगढ़ –

  • इस दुर्ग का निर्माण 1448 ई. में महाराणा कुम्भा ने करवाया था।
  • महाराणा प्रताप ने भी यहाँ से शासन किया था।

(o) रणकपुर के जैन मंदिर 

  • ये मंदिर रणकपुर के छोटे से गाँव में स्थित है।
  • यहाँ का चौमुखा मंदिर रणकपुर के मंदिरों में सर्वप्रमुख है।
  • यहाँ प्रथम तीर्थंकर “आदिनाथ’ की मूर्ति स्थापित है, जिसका निर्माण 1439 ई. में महाराणा कुम्भा के राज्यकाल के दौरान “धरण शाह’ नामक ओसवाल जैन महाजन ने करवाया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page