राजस्थान सामान्य ज्ञान : पुनर्जागरण तथा समाज सुधार आन्दोलन

पुनर्जागरण तथा समाज सुधार आन्दोलन

आधुनिक शिक्षा तथा पाश्चात्य देशों के सम्पर्क से आधुनिक शिक्षा प्राप्त लोगों में सामाजिक चेतना जागी। उन्होंने अनुभव किया कि रूढ़िवादिता व अंधविश्वासों के कारण ही भारतीय समाज पिछड़ा हुआ है। इस जागृति के फलस्वरूप भारत में पुनर्जागरण की लहर चल पड़ी और समाज सुधार हेतु अनेक संगठनों ने आन्दालन चलाये। इसमें प्रमुख अधोलिखित थे।

  • राजाराममोहन राय : भारतीय पुनर्जागरण के जन्मदाता। इन्होंने जाति प्रथा, सती प्रथा, मूर्ति पूजा आदि का विरोध किया। ये भारत में पत्रकारिता के जन्मदाता कहे जाते हैं। 1828 ई. में इन्होंने ब्रह्म समाज की स्थापना की। इसका उद्देश्य शाश्वत सर्वाधार अपरिवर्त्य ईश्वर की पूजा थी जो सारे विश्व का कर्त्ता और रक्षक है। 1833 ई. में ब्रिस्टल (इंग्लैंड) में इनकी मृत्यु हो गयी। इस संस्था को 1842 ई. में महर्षि देवेन्द्र नाथ टैगोर ने नवजीवन प्रदान किया। केशव चन्द्रसेन ने आदि ब्रह्म समाज की स्थापना की।
  • प्रार्थना समाज : 1867 ई. में केशव चन्द्र सेन की प्रेरणा से बम्बई में प्रार्थना समाज की स्थापना की गयी। इसके प्रमुख नेता महादेव गोविन्द रानाडे तथा एन. जी. चद्रावरकर थे।
  • आर्य समाज (1875 .) : इसके संस्थापक स्वामी दयानन्द थे। स्वामी दयानन्द के गुरु स्वामी विरजानन्द थे। स्वामी दयानन्द तथा उनके गुरु दोनों ही शुद्ध वैदिक परम्परा में विश्वास करते थे। उन्होंने ‘पुनः वेदों की ओर चलो’ तथा ‘हिन्दुओं के लिए भारत’ नारा दिया। स्वामी दयानन्द का वास्तविक नाम मूलशंकर था। इनका जन्म 1824 में गुजरात के मौरवी रियासत के निवासी एक ब्राह्मण कुल में हुआ। इन्होंने 1863 ई. में झूठे धर्म़ों की खण्डिनी पताका लहराई। 1875 ई. में प्राचीन वैदिक धर्म की पुनः स्थापना के लिए उन्होंने बम्बई में आर्य समाज की स्थापना की। इन्होंने ‘सत्यार्थ प्रकाश’ (हिन्दी) नामक पुस्तक लिखी, जिसे आर्य समाज की बाइबिल कहा जाता है। इनके अनुयायी स्वामी श्रद्धांनद ने शुद्धि आन्दोलन प्रारम्भ किया। स्वामी श्रद्धानन्द ने गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना (हरिद्वार) 1902 ई. में की। वैलेन्टाइन शिरोल ने आर्य समाज को भारतीय अशान्ति का जन्मदाता कहा है।
  • रामकृष्ण मिशन : स्वामी विवेकानन्द ने अपने गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस की स्मृति में 1896 ई. बेलूर (कलकत्ता) में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। 1893 ई. में शिकागों में धर्म़ों की संसद में भाग लेकर इन्होंने पाश्चात्य जगत को भारतीय संस्कृति व दर्शन से अवगत कराया।
  • थीयोसोफिकल सोसायटी : एक रूसी महिला, मेडम एच. पी. ब्लावेट्स्की (1831-91) तथा एक अमरीकन सैनिक अफसर कर्नल एच. एस आल्कॉट ने 1875 में संयुक्त राज्य अमेरिका में थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना की। वे 1875 में भारत आए और मद्रास के निकट में आड्यार में इसके मुख्य केन्द्र की स्थापना की। ऐनी बिसेंट ने 1886 ई. में इस सोसायटी में प्रवेश किया और चार साल बाद वे भारत में बस गयीं। ऐनी बेसेंट ने बनारस में सेन्ट्रल हिन्दू स्कूल की स्थापना की, जो बाद में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के रूप में विकसित हुआ।
  • रहनुमाई माजदायान सभा : पारसियों में धर्म सुधार के लिए 1851 ई. में रहनुमाई माजदायान सभा की स्थापना बम्बई में नौरोजी फरदोनजी, दादाभाई नौरोजी, एम.एस. बंगाली और अन्य लोगों ने की।
  • सिक्खों में सुधार : उन्नीसवीं सदी के अंत में अमृतसर में खालसा कॉलेज की स्थापना से यह आन्दोलन आरम्भ हुआ। ये सुधार 1920 ई. में पंजाब में अकाली आन्दाेलन से और तेज हो गये। इनका मुख्य उद्देश्य गुरुद्वारों के प्रबन्ध को स्वच्छ बनाना था। अकालियों ने 1922 ई. में नया सिख एक्ट बनाने को विवश किया।
  • अहमदिया आन्दोलन19वीं शताब्दी का यह एक प्रसिद्ध मुस्लिम आन्दोलन था। इसके प्रवर्तक मिर्जा गुलाम अहमद (1839-1908) थे। यह आन्दोलन पंजाब के गुरुदासपुर जिले के अन्तर्गत कादियां नगर से हुआ।
  • सर सैयद अहमद : सैयद अहमद 1838 में कम्पनी को नौकरी में आए तथा 1857 क स्वामिभक्त बने रहे। 1857 के बाद उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य और मुसलमानों के बीच बेहतर संबंध बनाने का प्रयास किया। विदेश से लौटने के बाद इन्होंने मुस्लिम समाज की कुरीतियां त्याग कर पाश्चात्य शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। 1875 ई. में इन्होंने अलीगढ़ में ऐंग्लो मुस्लिम स्कूल की स्थापना की जो बाद में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के रूप में विख्यात हुआ।
  • अन्य सुधार आन्दोलन : राजा राम मोहन राय ने विलियम बैंटिक के काल में 1829 ई. में अधिनियम द्वारा सती प्रथा को समाप्त कर दिया। बालिका शिशु हत्या को 1765 के बंगाल रेगुलेशन संख्या 21 द्वारा अवैध घोषित कर दिया गया। 1856 के हिन्दू विधवा पुर्नविवाह अधिनियम के द्वारा विधवा विवाह को कानूनी मान्यता दे दी गई। इसमें ईश्वर चन्द्र विद्यासागर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महाराष्ट्र में केशव करवे ने महिलाओं के उत्थान के लिए बहुमूल्य प्रयास किये। 1899 में पूणे में कर्वे ने एक हिन्दू विधवा गृह की स्थापना की थी। 1916 ई. में कर्वे ने बम्बई में एक भारतीय महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की। 1905 में भारतीय जनता के हितों की रक्षा के लिए गोपाल कृष्ण गोखले ने ‘सर्वेन्ट्स ऑफ इंडियन सोसायटी’ की स्थापना की। 1911 में श्री नारायण राव मल्हार जोशी ने बम्बई में सामाजिक समस्याओं पर विचार के लिए सोशल सर्विस लीग (1910) की स्थापना की।
  • सत्यशोधाक समाज : इसकी स्थापना ज्योतिबा फुले ने महाराष्ट्र में की। फूले ने मानव के अधिकारों पर एवं जाति प्रथा के उन्मूलन पर जोर दिया। 1851 में पूना में अछूतों के एक स्कूल की स्थापना की गई। उन्होंने 1917 ई. में अब्राह्मणों के हितों के प्रसार के लिए जस्टिस (न्याय) नामक एक समाचार-पत्र प्रारम्भ किया। 1932 में गांधीजी ने अखिल भारतीय हरिजन संघ की स्थापना की।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page