राजस्थान सामान्य ज्ञान : त्योहार व मेले

प्रमुख मेले एवं त्यौहार

राजस्थान के प्रमुख मेले (हिन्दू माह अनुसार)

चैत्र मास

मेला स्थान तिथि विशेष तथ्य
बादशाह मेला ब्यावर (अजमेर) चैत्र कृष्णा प्रतिपदा
फूलडोल मेला रामद्वारा (शाहपुरा, भीलवाड़ा) चैत्र कृष्णा प्रतिपदा से पंचमी तक रामस्नेही संप्रदाय से संबंधित
धनोप माता का मेला धनोप गाँव (भीलवाड़ा) चैत्र कृष्णा एकम् से दशमी तक
शीतला माता का मेला शील डूँगरी (चाकसू, जयपुर) चैत्र कृष्णा अष्टमी
ऋषभदेव मेला (केसरिया नाथ जी मेला) ऋषभदेव (धुलेव, उदयपुर) चैत्र कृष्णा अष्टमी- नवमी
जौहर मेला चित्तौड़गढ़ दुर्ग (चित्तौड़गढ़) चैत्र कृष्णा एकादशी
मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा (बाड़मेर) चैत्र कृष्णा एकादशी से चैत्र शुक्ला एकादशी तक
घोटिया अम्बा मेला बाँसवाड़ा चैत्र अमावस्या
विक्रमादित्य मेला उदयपुर चैत्र अमावस्या
कैलादेवी मेला कैलादेवी (करौली) चैत्र शुक्ला एकम् से दशमी (प्रमुख रूप से अष्टमी को) कैलादेवी मेले में भक्तों द्वारा ‘लांगुरिया’ भक्ति गीत गाये जाते हैं।
गणगौर जयपुर व उदयपुर चैत्र शुक्ला तृतीया गुलाबी गणगौर के लिए नाथद्वारा प्रसिद्ध।
घुड़ला का मेला मारवाड़ (जोधपुर) चैत्र शुक्ला तृतीया मारवाड़ शासक राव सातलदेव की याद में अायोजित मेला।
गुलाबी गणगौर नाथद्वारा चैत्र शुक्ला पंचमी नाथद्वारा वल्लभ सम्प्रदाय का प्रमुख केन्द्र है।
श्री महावीरजी मेला महावीरजी (करौली) चैत्र शुक्ला त्रयोदशी से वैशाख कृष्णा द्वितीया तक जैन धर्म का सबसे बड़ा मेला। जिनेन्द्र रथ यात्रा मुख्य आकर्षण
सालासर हनुमान मेला सालासर (सुजानगढ़, चूरू) चैत्र पूर्णिमा हनुमान जयंती
बीजासणी माता का मेला लालसोट (दौसा) चैत्र पूर्णिमा
वैशाख मास
धींगागवर बेंतमार मेला जोधपुर वैशाख कृष्णा तृतीया
गोर मेला सियावा (आबूरोड, सिरोही) वैशाख शुक्ला चतुर्थी
नारायणी माता का मेला सरिस्का (अलवर) वैशाख शुक्ला एकादशी
बाणगंगा मेला विराटनगर (जयपुर) वैशाख पूर्णिमा
मातृकुण्डिया मेला राशमी (हरनाथपुरा, चित्तौड़गढ़) वैशाख पूर्णिमा
ज्येष्ठ मास
सीतामाता मेला सीतामाता (प्रतापगढ़) ज्येष्ठ अमावस्या
सीताबाड़ी का मेला सीताबाड़ी केलवाड़ा (बाराँ) ज्येष्ठ अमावस्या सहरिया जनजाति का कुंभ। हाड़ौती अंचल का सबसे बड़ा मेला।
श्रावण मास
कल्पवृक्ष मेला मांगलियावास, अजमेर हरियाली अमावस्या
गुरुद्वारा बुड्‌ढ़ा जोहड़ मेला गंगानगर श्रावण अमावस्या
लोटियों का मेला मण्डौर (जोधपुर) श्रावण शुक्ला पंचमी
परशुराम महादेव मेला सादड़ी (पाली) श्रावण शुक्ला सप्तमी
वीरपुरी मेला मंडोर (जोधपुर) श्रावण का अंतिम सोमवार
भाद्रपद मास
कजली तीज बूँदी भाद्रपद कृष्णा तृतीया
जन्माष्टमी नाथद्वारा (राजसमंद) भाद्रपद कृष्णा अष्टमी
गोगानवमी गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) भाद्रपद कृष्णा नवमी
राणी सती का मेला झुंझुनूं भाद्रपद अमावस्या
रामदेवरा का मेला रामदेवरा (रूणेचा) (पोकरण, जैसलमेर) भाद्रपद शुक्ला द्वितीय से एकादशी तक साम्प्रदायिक सद‌्भाव का सबसे बड़ा मेला
गणेशजी का मेला रणथम्भौर (सवाईमाधोपुर) भाद्रपद शुक्ला चतुर्थी
हनुमानजी का मेला पांडुपोल (अलवर) भाद्रपद शुक्ला चतुर्थी व पंचमी
भोजन थाली मेला कामां (भरतपुर) भाद्रपद शुक्ला पंचमी
सवाई भोज मेला आसींद, (भीलवाड़ा) भाद्रपद शुक्ला अष्टमी
भर्तृहरि मेला भर्तृहरि (अलवर) भाद्रपद शुक्ला अष्टमी
खेजड़ली शहीदी मेला खेजड़ली (जोधपुर) भाद्रपद शुक्ला दशमी एकमात्र वृक्ष मेला
तेजाजी का मेला परबतसर (नागौर) भाद्रपद शुक्ला दशमी
कल्याणघणी का मेला डिग्गी (टोंक) भाद्रपद शुक्ला एकादशी
देवझूलनी मेला (चारभुजा मेला) चारभुजा (राजसमंद) भाद्रपद शुक्ला एकादशी (जलझूलनी एकादशी)
बाबू महाराज का मेला बाड़ी (धौलपुर) भाद्रपद शुक्ला एकादशी
चारभुजा मेला चारभुजा (उदयपुर) भाद्रपद शुक्ला एकादशी
आश्विन मास
बजरंग पशु मेला उच्चैन (भरतपुर) आश्विन कृष्णा द्वितीया से अष्टमी
जसवंत पशु मेला भरतपुर आश्विन शुक्ला पंचमी से पूर्णिमा
दशहरा मेला कोटा आश्विन शुक्ला दशमी
मीरां महोत्सव चित्तौड़गढ़ आश्विन पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा)
कार्तिक मास
अन्नकूट मेला नाथद्वारा (राजसमंद) कार्तिक शुक्ला एकम्
गरुड़ मेला बंशी पहाड़पुर (भरतपुर) कार्तिक शुक्ला तृतीया
पुष्कर मेला पुष्कर (अजमेर) कार्तिक शुक्ला एकादशी से पूर्णिमा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मेला व राजस्थान का सबसे रंगीन मेला
कपिल धारा का मेला बाराँ कार्तिक पूर्णिमा यह मेला सहरिया जनजाति से संबंधित है।
चंद्रभागा मेला झालरापाटन (झालावाड़) कार्तिक पूर्णिमा
साहवा सिक्ख मेला साहवा (चूरू) कार्तिक पूर्णिमा राज्य का सबसे बड़ा सिक्ख मेला
कपिल मुनि का मेला कोलायत (बीकानेर) कार्तिक पूर्णिमा जांगल प्रदेश का सबसे बड़ा मेला
मार्गशीर्ष मास
मानगढ़ धाम मेला (आदिवासी मेला) मानगढ़ धाम (बाँसवाड़ा) मार्गशीर्ष पूर्णिमा आदिवासियों का कुम्भ
पौष मास
नाकोड़ा जी का मेला नाकोड़ा तीर्थ (मेवानगर, बाड़मेर) पौष कृष्णा दशमी
माघ मास
श्री चौथमाता का मेला चौथ का बरवाड़ा (सवाईमाधोपुर) माघ कृष्णा चतुर्थी
पर्यटन मरु मेला जैसलमेर व सम (जैसलमेर) माघ शुक्ला त्रयोदशी से माघ अमावस्या तक
बेणेश्वर मेला नवाटापुरा, (बेणेश्वर, डूँगरपुर) माघ पूर्णिमा यह मेला सोम-माही-जाखम नदियों के संगम पर भरता है। इसे आदिवासियों के कुंभ के नाम से जाना जाता है।
फाल्गुन मास
शिवरात्रि मेला शिवाड़ (सवाईमाधोपुर) फाल्गुन कृष्णा त्रयोदशी
चनणी चेरी मेला देशनोक (बीकानेर) फाल्गुन शुक्ला सप्तमी
चन्द्रप्रभू का मेला तिजारा (अलवर) फाल्गुन शुक्ला सप्तमी जैन धर्म से संबंधित
डाडा पम्पाराम का मेला पम्पाराम का डेरा विजयनगर (गंगानगर) फाल्गुन माह
वे मेले जो वर्ष में एक बार से ज्यादा भरते हैं
वीरातारा माता का मेला वीरातारा, बाड़मेर चैत्र, भाद्रपद व माघ शुक्ला चौदस
त्रिपुरा सुंदरी मेला तलवाड़ा (बाँसवाड़ा) नवरात्रा
करणी माता का मेला देशनोक, बीकानेर नवरात्रा (चैत्र व आश्विन)
जीणमाता का मेला रैवासा ग्राम (सीकर) नवरात्रा (चैत्र व आश्विन)
दधिमति माता का मेला गोठ मांगलोद (नागौर) शुक्ला अष्टमी (चैत्र व आश्विन)
मनसा माता का मेला झुंझुनूं चैत्र बदी अष्टमी व आश्विन सुदी अष्टमी
इंद्रगढ़/बीजासन माता का मेला इंद्रगढ़ (बूँदी) चैत्र व आश्विन नवरात्रा तथा वैशाख पूर्णिमा
हीरामन बाबा का मेला नगला जहाजपुर (भरतपुर) भाद्रपद चतुर्थी, वैशाख चतुर्थी
मारकण्डेश्वर मेला अंजारी गाँव (सिरोही) भाद्रपद शुक्ला ग्यारस एवं वैशाख पूर्णिमा यह मेला गरासिया समुदाय का प्रसिद्ध मेला है।
चंद्रप्रभु मेला तिजारा (अलवर) फाल्गुन शुक्ला सप्तमी व श्रावण शुक्ला दशमी
सैपऊ महादेव सैपऊ (धौलपुर) फाल्गुन व श्रावण मास की चतुर्दशी को

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page