राजस्थान सामान्य ज्ञान : वैदिक संस्कृति

 

 

आर्यों के आदिस्थल एवं उनके बारे में विचार

विद्वान आदिस्थल के बारे में मत
बाल गंगाधार तिलक उत्तरी धुव
मैक्समूलर मध्य एशिया
दयानंद सरस्वती तिब्बत
पेनका, हर्ट जर्मनी
गाइल्स हंगरी अथवा डेन्यूब घाटी
विलियम जोंस यूरोप

ऋग्वैदिक काल :

  • इस काल की सम्पूर्ण जानकारी हमें ऋग्वेद से मिलती है।
  • ऋग्वेद में आर्य निवास के लिए सर्वत्र सप्त सैंधव शब्द का प्रयोग हुआ है।
  • आर्यों का भौगोलिक विस्तार पंजाब, अफगानिस्तान, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश या यमुना नदी के पश्चिम भाग तक था।
  • दाशराज्ञ युद्ध परुष्णी (रावी) नदी के किनारे हुआ था।

राजनीतिक अवस्था :

  • ऋग्वैदिक काल में सामान्यतः राजतंत्र का प्रचलन था परन्तु राजा का पद दैवीय नहीं माना जाता था।
  • कबीलाई सभा द्वारा राजा को चुने जाने की सूचना मिलती है। सभा, समिति व विदथ का ऋग्वेद में उल्लेख है।
  • सभा श्रेठ जनों की संस्था थी जबकि समिति आम जन – प्रतिनिधि सभा थी जिसमें जन के समस्त लोग सम्मिलित होते थे।
  • इस काल में कोई नियमित कर व्यवस्था नहीं थी।

सामाजिक स्थिति :

  • ऋग्वैदिक समाज की सबसे छोटी इकाई परिवार थी। कई परिवार मिलकर ग्राम तथा कई ग्राम मिलकर ‘विश’ एवं कई विश मिलकर जन का निर्माण करते थे।
  • पितृसत्तात्मक परिवार वैदिकालीन सामाजिक जीवन का केन्द्र बिन्दु था।
  • प्रारम्भ में इस काल का समाज वर्गविभेद से रहित था।
  • ऋग्वेद में वर्ण शब्द कहीं – कहीं रंग तथा कहीं – कहीं व्यवसाय के रूप में प्रयुक्त हुआ है।
  • ऋग्वेद के दशम मंडल के ‘पुरुष सूक्त’ के अनुसार ब्राह्मण की उत्पत्ति मुख से, क्षत्रिय की बाहू से, वैश्य की जांघ से तथा शूद्र की पैरों से हुई बताई गयी।
  • स्त्रियां सभा और समिति में भाग लेती थीं।
  • विधवा विवाह, नियोग प्रथा, अंतर्जातीय विवाह, बहुपत्नीत्व, बहुपतित्व प्रथा का प्रचलन था।
  • बाल विवाह, सती प्रथा तथा पर्दा प्रथा का प्रचलन नहीं था।
  • ऋग्वेद काल में दास प्रथा विद्यमान थी।

आर्थिक स्थिति :

  • ऋग्वेद काल में आर्यों का मुख्य व्यवसाय पशुपालन था। ऋग्वेद सभ्यता ग्रामीण सभ्यता थी।
  • इस काल के लोग लोहे से अपरिचित थे।
  • कृषि कार्यों की जानकारी लोगों को थी।

धार्मिक स्थिति :

  • ऋग्वेद आर्य बहुदेववादी होते हुए भी ईश्वर की एकता में विश्वास करते थे।
  • इस काल में लोगों ने प्राकृतिक शक्ति का मानवीयकरण कर पूजा की।
  • ऋग्वैदिक आर्यों  की देवमंडली तीन भागों में विभाजित थी।
  • ऋग्वेद काल में इन्द्र सबसे प्रमुख देवता था। यह युद्ध, बादल एवं वर्षा का देवता था। इसे पुंदर कहा गया है।
  • बोगजकोई अभिलेख में वैदिक देवता इन्द्र, मित्र, वरुण और नासत्य का उल्लेख है।
  • सोम वनस्पति का देवता था।

उत्तर वैदिक काल :

  • जिस काल में यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, आरण्यक तथा उपनिषद् की रचना हुई उसे उत्तरवैदिक काल (1000-600 ई.पू.) कहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page