राजस्थान सामान्य ज्ञान : राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार

 

 

क्र.सं. संभाग जिलों के नाम क्षेत्रफल(वर्ग किमी.) जनसंख्या(लाखों में) विशेष विवरण
1. जयपुर जयपुर, दौसा, अलवर, सीकर, झुन्झुनूँ

(कुल 5 जिले)

36615 167.91

(24.47%)

सर्वाधिक जनसंख्या, सर्वाधिक घनत्व, सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या। सर्वाधिक साक्षरता, राज्य का उ.पू. संभाग
2. जोधपुर जोधपुर, जालौर, बाडमेर, पाली, सिरोही और जैसलमेर (कुल 6 जिले) 117800

(34.42%)

118.68

(17.30%)

सर्वाधिक दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर।

सर्वाधिक क्षेत्रफल, पश्चिमी राज.।

3. अजमेर भीलवाड़ा, टोंक, नागौर, अजमेर

(कुल 4 जिले)

43848 97.26

(14.17%)

राज्य का मध्यवर्ती संभाग।
4. कोटा कोटा, बारां, बूँदी, झालावाड(कुल 4 जिले) 24204 56.99

(8.30%)

न्यूनतम जनसंख्या।

राज्य का द.पू. संभाग।

5. उदयपुर उदयपुर, राजसमन्द, डूँगरपुर, बाँसवाडा,चित्तौडगढ, प्रतापगढ़ (कुल 6 जिले) 36942 98.26

(14.32%)

सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति।

सर्वाधिक लिंगानुपात, दक्षिणी राज.।

6. बीकानेर बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़

(कुल 4 जिले)

64708 81.47

(11.89%)

सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या % राज्य का उत्तरी संभाग।
7. भरतपुर भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर

(कुल 4 जिले)

18122

(5.3%)

65.33

(9.55%)

न्यूनतम क्षेत्रफल, न्यूनतम लिंगानुपात।

राज्य का पूर्वी संभाग।

  • वे जिले जिनकी सीमाएँ तो किसी राज्य से मिली हुई है और ही पाकिस्तान की सीमा से मिली हुई है– 8 जिले
  • 1. नागौर, 2. अजमेर, 3. टोंक, 4. बूंदी, 5. राजसमंद, 6. पाली, 7. जोधपुर, 8. दौसा।
  • वह जिला जिसके सर्वाधिक पड़ौसी जिले हैं – पाली (8 – जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, राजसमन्द, अजमेर, नागौर)।
  • ऐसे जिले जिनकी अन्तर्राष्ट्रीय अन्तर्राज्यीय दोनों प्रकार की सीमाएँ हैं 2 जिले, श्रीगंगानगर (पाकिस्तान-पंजाब), बाड़ेमर (पाकिस्तान-गुजरात)।
  • वे जिले जो भौगोलिक दृष्टि से दो भागों में बँटे हुए हैं – चित्तौड़गढ़, अजमेर।
  • अन्तर्राज्यीय सीमा पर स्थित कुल जिले – 23 जिले (श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुन्झुनूँ, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालोर, बाड़मेर)।

जिले -: आकार

  • दौसा -: धनुषाकार
  • सीकर -: प्यालेनुमा /अर्द्ध चन्द्राकार
  • भीलवाड़ा -: आयताकार
  • अजमेर -: त्रिभुजाकार
  • टाेंक -: पतंगाकार (राज की आकृति के समान)
  • चितौड़गढ़ -: घोड़ की नाल के समान
  • उदयपुर -: आस्ट्रेलिया महाद्वीप के समान ।
  • धौलपुर, करौली -: बतख के समान।
  • जैसलमेर -: अनियमित बहुभुजाकार
  • जोधपुर -: मयूराकार
  • जिला : वर्तमान में राजस्थान में 33 जिले हैं। 1 नवम्बर, 1956 को पुनर्गठन के समय राजस्थान में जिलों की संख्या 26 थी। राजस्थान का 26वाँ जिला अजमेर था।
  1. 15 अप्रैल, 1982 को धौलपुर (भरतपुर से) 27वाँजिला बना।
  2. 10 अपैल, 1991 को बारां (कोटा से) 28वाँ,दौसा (जयपुर से) 29वाँ, राजसमन्द (उदयपुर से) 30वाँ जिला बना। एक ही दिन बनने के कारण इन जिलों को अंग्रेजी वर्णक्रम के अनुसार क्रम दिया गया है।
  3. 12 जुलाई, 1994 को हनुमानगढ़ (श्रीगंगानगर से) 31वाँजिला बनाया गया,
  4. 19 जुलाई, 1997 को करौली (सवाई माधोपुर से) 32वाँजिला बनाया गया।
  5. 26 जनवरी, 2008 को प्रतापगढ़ (चित्तौड़गढ़, उदयपुर व बाँसवाड़ा से) 33वाँजिला बना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page