राजस्थान के संभाग :-
देश को बेहतर ढंग से चलाने के लिए और व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के लिए देश को राज्यों में बांटा जाता है। फिर राज्यों को जिलों में बांटा जाता है। राजस्थान में राज्य और जिलों के बिच संभाग है। कई जिलों को जोड़ कर संभाग बनाया जाता है।
3 नए संभागों के गठन के बाद राजस्थान में वर्तमान में 10 संभाग हैं।
| क्र. सं. | संभाग | जिलों की संख्या | जिले |
|---|---|---|---|
| 1 | जयपुर | 7 | जयपुर, जयपुर (ग्रामीण), दूदू, बहरोड-कोटपूतली, दौसा, खैरथल-तिजारा, अलवर |
| 2 | अजमेर | 7 | अजमेर, ब्यावर, केकड़ी, टोंक, नागौर, डीडवाना-कुचामन, शाहपुरा |
| 3 | भरतपुर | 6 | भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, गंगापुरसिटी, सवाई माधोपुर |
| 4 | जोधपुर | 6 | जोधपुर, जोधपुर (ग्रामीण), फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा |
| 5 | उदयपुर | 5 | उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, राजसमंद,सलुम्बर |
| 6 | सीकर (नया सम्भाग) | 4 | सीकर, झुन्झुनूं, नीम का थाना, चूरू |
| 7 | बीकानेर | 4 | बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़ |
| 8 | कोटा | 4 | कोटा, बून्दी, बारां, झालावाड़ |
| 9 | पाली (नया सम्भाग) | 4 | पाली, जालौर, सांचौर, सिरोही |
| 10 | बांसवाड़ा (नया सम्भाग) | 3 | बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ |