Rajasthan GK || राजस्थान की आकृति व विस्तार

राजस्थान की स्थलीय सीमा :-

  • राजस्थान के उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिणी-पूर्व में मध्य प्रदेश, दक्षिण एवं दक्षिण पश्चिम में गुजरात व पश्चिम में पाकिस्तान स्थित है।
  • राज्य की कुल स्थलीय सीमा 5920 किमी. लम्बी है जिसमें 1070 (18.07%) किमी. लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा व 4850 (81.93%) किमी. लम्बी अन्तर्राज्यीय सीमा शामिल है।
    (i) अन्तर्राष्ट्रीय सीमा :-
  • राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा जो पाकिस्तान के साथ लगती है उसे रेडक्लिफ रेखा कहा जाता है और इसके साथ राज्य के 4 जिले- श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर लगते हैं।
  • राजस्थान की यह अन्तर्राष्ट्रीय सीमा उत्तर में श्रीगंगानगर के हिन्दुमलकोट गाँव से प्रारम्भ होकर दक्षिण-पश्चिम में बाड़मेर की शाहगढ़ तहसील के बाखासर गाँव तक फैली हुई है।
    अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सर्वाधिक निकट का जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर एवं सर्वाधिक दूर स्थित जिला मुख्यालय बीकानेर है।
    अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की विभिन्न जिलों में लम्बाई –
    सर्वाधिक निकट सम्भागीय मुख्यालय बीकानेर जबकि सर्वाधिक दूर स्थित सम्भागीय मुख्यालय भरतपुर है।
    अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के संलग्न जिलों को छोड़कर सीमा से दूर स्थित जिला मुख्यालय धौलपुर है।
    1. गंगानगर  –  210 किमी.
    2. बीकानेर  – 168 किमी. (न्यूनतम सीमा)
    3. जैसलमेर – 464 किमी. (सर्वाधिक सीमा)
    4. बाड़मेर   –   228 किमी.
  • पाकिस्तान के प्रांत जो राजस्थान के साथ लगते है- सिंध व पंजाब बहावलनगर (पंजाब), बहावलपुर (पंजाब), रहीमयारखान (पंजाब), घोटकी (सिंध), सुकुर (सिंध), खैरपुर (सिंध), संघर (सिंध), अमरकोट (सिंध), थारपारकर (सिंध)।
    पाकिस्तान के 9 जिले राज्य के सीमावर्ती जिले हैं। राजस्थान अरब सागर से लगभग 300 किमी. की दूरी पर है और राज्य के सर्वाधिक निकट बंदरगाह ‘काण्डला” (गुजरात) हैं।
    (ii) अन्तर्राज्यीय सीमा :-
    राज्य की 4850 किमी. की अन्तर्राज्यीय सीमा कुल 5 राज्यों से लगती है जो कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व गुजरात हैं। राज्य के 23 जिले अन्तर्राज्यीय सीमा से लगते हैं। इसमें सबसे अधिक सीमा मध्य प्रदेश से (1600 किमी.) और सबसे कम सीमा पंजाब से (89 किमी.) लगती है।

 

 

राज्य के विभिन्न जिले और उनसे लगने वाले राज्य
राज्य कुल जिले कुल सीमा राजस्थान के जिले जो अन्य राज्य से लगते हैं। अन्य राज्य के जिले जो राजस्थान से लगते हैं।
मध्य प्रदेश 10 1600 किमी. (सर्वाधिक) धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बारां, कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़, प्रतापगढ़, बाँसवाड़ा झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, गुना, नीमच, राजगढ़, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, अगरमालवा (10)
हरियाणा 7 1262 किमी. हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर मेवात, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, भिवानी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद (7 जिले)
गुजरात 6 1022 किमी. बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बाँसवाड़ा कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महीसागर, दाहोद (6 जिले)
उत्तर प्रदेश 2 877 किमी. भरतपुर व धौलपुर आगरा व मथुरा (2 जिले)
पंजाब 2 89 किमी. (न्यूनतम) श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ फजिल्का व मुक्तसर (2 जिले)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page