Rajasthan GK || राजस्थान की आकृति व विस्तार

 राजस्थान की आकृति व विस्तार :-

  •  राजस्थान की आकृति विषमकोणीय चतुर्भुज (Rhombus) के समान है। – उत्तर से दक्षिण तक राज्य की लम्बाई 826 किमी. व पूर्व से पश्चिम तक राज्य की लम्बाई 869 * किमी. है। राजस्थान की लम्बाई-चौड़ाई का अन्तर 43 किमी. है।
  • राज्य का विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (श्रीगंगानगर) से लेकर दक्षिण में बोरकुंड गाँव, कुशलगढ़ तहसील (बाँसवाड़ा) तक है इसी प्रकार पूर्व में राजाखेड़ा तहसील, सिलान गाँव (धौलपुर) से पश्चिम में सम तहसील, कटरा गाँव (जैसलमेर) तक विस्तृत है।
राजस्थान का क्षेत्रफल :-

  •  राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। (नवम्बर 2000 के बाद) इसका क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी. (132139 वर्ग मील) है जो कि भारत के क्षेत्रफल का 10.41% है जबकि विश्व का लगभग 24% भू-भाग राजस्थान के पास है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के पाँच बड़े राज्य निम्न हैं जैसलमेर का क्षेत्रफल लगभग केरल के बराबर है और जैसलमेर क्षेत्रफल में धौलपुर से 12.66 गुना बड़ा है।
    1. राजस्थान  2. मध्य प्रदेश  3. महाराष्ट्र 4. उत्तर प्रदेश 5. गुजरात
  • राजस्थान की तुलना क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व के अन्य राज्यों से करने पर हमें ज्ञात होता है कि यह इंग्लैण्ड से दुगुना बड़ा, श्रीलंका से पाँच गुना बड़ा, चेकोस्लोवाकिया से तीन गुना बड़ा, इजराइल से 17 गुना बड़ा, स्विट्जरलैण्ड से 8 गुना बड़ा है।
  • राजस्थान का आकार नार्वे, वियतनाम, फिनलैंड, कांगो, बेल्जियम, पोलेंड, इटली के लगभग बराबर है।*
  • राजस्थान का आकार जर्मनी व जापान से थोड़ा ही कम है।
  • इसी प्रकार राजस्थान का आकार न्यूजीलैंड व ब्रिटेन से 1.5 गुना, नेपाल व बांग्लादेश से 2.3 गुना, इजराइल से 13 गुना, पुर्तगाल से 3.7 गुना, यूगोस्लोवाकिया से 1.3 गुना बड़ा है।
  • राजस्थान का जैसलमेर जिला जिसका क्षेत्रफल 38401 वर्ग किमी. है। क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में तीसरे स्थान पर आता है। पहले व दूसरे स्थान पर क्रमशः गुजरात का कच्छ (45652 किमी.) व लेह (45110 किमी. 2) है।
  • राज्य के जैसलमेर जिले का क्षेत्रफल अजमेर, बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, बूँदी, सिरोही और टोंक के क्षेत्रफल को मिलाने पर भी उनसे ज्यादा है। इसके साथ ही देश का केरल राज्य का क्षेत्रफल भी जैसलमेर के क्षेत्रफल से कम है। इसके साथ ही विश्व के बेल्जियम, इजराइल, लग्जमबर्ग, लेबनान, स्विट्जरलैण्ड जैसे देश भी जैसलमेर से छोटे हैं।
  • राजस्थान का धौलपुर जिले का क्षेत्रफल (3033 वर्ग किमी.) सबसे कम है। इससे पहले दौसा जिला 2950 वर्ग किमी. के साथ सबसे छोटा जिला था। परन्तु 15 अगस्त, 1992 में महुवा तहसील के दौसा में शामिल हो जाने पर यह 3432 वर्ग किमी. क्षेत्रफल के साथ राज्य का दूसरा सबसे छोटा जिला बन गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page