राजस्थान का अक्षांश व देशान्तर विस्तार :-
- राजस्थान की स्थिति ग्लोब के उत्तर-पूर्व में है अक्षांशीय विस्तार की दृष्टि से यह उत्तरी गोलार्द्ध में देशान्तरीय विस्तार की दृष्टि से पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है। इसी कारण राजस्थान से गुजरने वाली सभी अक्षांश रेखाओं के आगे उत्तर दिशा होती है तथा सभी देशान्तर रेखाओं के आगे पूर्व दिशा होती है। भूमध्य रेखा के संदर्भ में अक्षांशों की गणना होती है। अतः राजस्थान में दक्षिण से उत्तर दिशा में जाने पर अक्षांश रेखाओं के मान में वृद्धि होती है। ग्रीनविच रेखा से देशान्तरों की गणना होती है। अतः राजस्थान से गुजरने वाली देशान्तर रेखाओं का मान पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ता जाता है।
- राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार 23°03′ उत्तरी अक्षांश से 30°12′ उत्तरी अक्षांशों तक तथा देशान्तरीय विस्तार 69°30′ पूर्वी देशान्तर से 78°17′ पूर्वी देशान्तर तक है। इस प्रकार कुल अक्षांशीय विस्तार 7°9′ उत्तरी अक्षांश व कुल देशान्तरीय विस्तार 8°47′ पूर्वी देशान्तर है।
- कर्क रेखा राजस्थान के डूंगरपुर जिले की दक्षिणी सीमा को स्पर्श करती हुई (कुशलगढ़) बाँसवाड़ा के लगभग मध्य से गुजरती है और माही नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है कर्क रेखा की राजस्थान में कुल लम्बाई 26 किमी. है और कर्क रेखा के सर्वाधिक निकट का जिला बाँसवाड़ा व सर्वाधिक दूर का जिला श्रीगंगानगर है।
- कर्क रेखा के उत्तर में स्थित राजस्थान राज्य का ज्यादातर भाग उपोष्ण कटिबंध (Subtropical zone) में स्थित है लेकिन समुद्रतल से अधिक दूरी व मरुस्थलीय विस्तार के कारण राज्य की अधिकांश जलवायु उष्ण और विषम है। राज्य में सूर्य की सर्वाधिक तिरछी किरणें श्रीगंगानगर और सर्वाधिक सीधी किरणें बाँसवाड़ा पर पड़ती हैं।
- 21 जून उत्तरी गोलार्द्ध और भारत का सबसे बड़ा दिन है। 21 जून को भारत के राजस्थान में दिन की अवधि 13 घंटे 27 मिनट होती है।
- राजस्थान से पूर्ण मान वाली कुल 7 पूर्ण अक्षांश रेखाएँ गुजरती हैं। 23° N राजस्थान से नहीं गुजरती है।
(24°N, 25°N, 26°N, 27°N, 28°N, 29°N, 30°N राजस्थान से गुजरती है।) - 71° पूर्वी देशान्तर रेखा :- यह जैसलमेर एवं बाड़मेर से होकर गुजरती है। जैसलमेर जिला मुख्यालय इस देशान्तर रेखा पर स्थित है।
- 72° पूर्वी देशान्तर रेखा :-होकर गुजरती है। यह बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर से
- 73° पूर्वी देशान्तर रेखा :- यह श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, पाली व सिरोही से होकर गुजरती है। जोधपुर व बीकानेर जिला मुख्यालय इस देशान्तर रेखा पर स्थित है।
- 74° पूर्वी देशान्तर रेखा :- यह श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, नागौर, पाली, अजमेर, भीलवाड़, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर व बांसवाड़ा से होकर गुजरती है। श्रीगंगानगर, राजसमंद जिला मुख्यालय इस देशान्तर रेखा पर स्थित है।
- 75° पूर्वी देशान्तर रेखा :- यह हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ से होकर गुजरती है। चूरू व सीकर जिला मुख्यालय इस देशान्तर रेखा पर स्थित है।
- 76° पूर्वी देशान्तर रेखा :- यह झुंझुनू, जयपुर, टोंक, बूँदी, कोटा व झालावाड़ से होकर गुजरती है। जयपुर और टोंक जिला मुख्यालय इस देशान्तर रेखा पर स्थित है।
- 77° पूर्वी देशान्तर रेखा :- यह भरतपुर, दौसा, करौली व बारां से होकर गुजरती है। करौली जिला मुख्यालय इस देशान्तर रेखा पर स्थित है।
- 78° पूर्वी देशान्तर रेखा :- यह धौलपुर से होकर गुजरती है। धौलपुर जिला मुख्यालय इस देशान्तर रेखा पर स्थित है।
- 26° 30′ अक्षांश रेखा और 74° 30′ पूर्वी देशान्तर रेखा राजस्थान को उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम दो बराबर भागों में बांटती है।
- राजस्थान का मध्य बिन्दु नागौर के मेड़ता सिटी के निकट लाम्पोलाई गांव है।