राजस्थान जीके प्रश्न || अध्याय 37. समाज कल्याण

16. भिखारियों को आवास के साथ रोजगार देने के लिए प्रारम्भ की गई योजना है-
(a) स्वाभिमान योजना
(b) स्वावलम्बन योजना
(c) संबल योजना
(d) पालनहार योजना

Answer : (a)

17. ‘आँचल से आँगन कार्यक्रम’ संचालित किया जा रहा है-
(a) यूनिसेफ द्वारा
(b) विश्व खाद्य कार्यक्रम द्वारा
(c) केयर द्वारा
(d) विश्व बैंक द्वारा
Answer : (a)

18. ‘सुराज जननी कलेवा योजना’ किस तिथि को प्रारम्भ की गई?
(a) 2 अक्टूबर, 2006
(b) 15 अगस्त, 2006
(c) 8 मार्च, 2006
(d) 26 जनवरी, 2006
Answer : (b)

19. भिक्षावृत्ति एवं अवांछित वृत्तियों में लिप्त परिवारों के बच्चों हेतु आवासीय विद्यालय स्थापित किया गया है-
(a) मंडाना, कोटा
(b) भवानीमंडी, कोटा
(c) इटावा, कोटा
(d) कैथून, कोटा
Answer : (a)

20. पश्चिमी राजस्थान के पशुपालकों के बच्चों हेतु आवासीय विद्यालय खोला गया है-
(a) बाली, पाली में
(b) रामदेवरा, जैसलमेर में
(c) हरियाली, जालौर में
(d) फलौदी, जोधपुर में
Answer : (c)

21. विद्यार्थी दुर्घटना सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत देय बीमा धन है-
(a) र 10,000
(b) र 20,000 से र 50,000 तक
(c) र 40,000
(d) र 1,00,000
Answer : (b)

22. विद्यार्थी सुरक्षा दुर्घटना बीमा योजना संचालित की जा रही है-
(a) समाज कल्याण विभाग द्वारा
(b) महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा
(c) राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा
(d) ग्रामीण विकास विभाग द्वारा
Answer : (c)

23. राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष कौन थी?
(a) श्रीमती कांता खतूरिया
(b) श्रीमती पवन सुराणा
(c) श्रीमती कांता भटनागर
(d) श्रीमती गिरिजा व्यास
Answer : (a)

24. समाज में बालिकाओं एवं महिलाओ के स्तर में सुधार करने, शोषण एवं शोषणवादी कुरीतियों को समाप्त करने तथा उनके समग्र विकास के उद्देश्य से राज्य की महिला नीति कब घोषित की गई?
(a) 8 मार्च, 2000
(b) 8 मार्च, 2001
(c) 8 मार्च, 2002
(d) 8 मार्च, 2003
Answer : (a)

25. 2 अक्टूबर, 1997 से शुरू की गई बालिका समृद्धि योजना के सम्बन्ध में असत्य कथन है-
(a) योजना के अंतर्गत चयनित बी.पी.एल. परिवार में 15 अगस्त, 1997 को या उसके बाद पैदा होने वाली बालिकाओं के लिए, प्रत्येक के नाम से 500 रु. जमा होंगे जो उन्हें वयस्क होने पर मिलेंगे
(b) बालिका का 18 वर्ष की आयु से पूर्व विवाह या मृत्यु होने पर उसे कुछ भी देय नहीं होगा
(c) बालिका के शिक्षा प्रारम्भ करने पर कक्षा 10 तक 300 रु. से 1000 रु. तक प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति दी जाएगी
(d) इस योजना में केन्द्र एवं राज्य का योगदान 90:10 का है
Answer : (d)

26. युद्ध विधवाओं को आवास सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारम्भ की गई योजना है-
(a) पीताम्बरा योजना
(b) शहीद महिला आवास योजना
(c) सैनिक सशक्तिकरण योजना
(d) वीरांगना योजना
Answer : (d)

27. गरीब विधवाओं की 18 वर्ष की आयु की पुत्रियों के विवाह के लिए प्रारम्भ की गई योजना जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा 10,000 रु. की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है-
(a) महिला सामथ्र्य योजना
(b) महिला सशक्तिकरण योजना
(c) विवाह पुत्री योजना
(d) लाडली योजना
Answer : (c)

28. महिला सदन की स्थापना कहाँ की गई है?
(a) जोधपुर
(b) जयपुर
(c) बीकानेर
(d) कोटा
Answer : (b)

29. मूक बधिर, विमंदित और नेत्रहीन बच्चों के लिए महाराणा सांगा नि:शक्त आवासीय शिक्षण संस्थान स्थापित किया जा रहा है-
(a) उदयपुर
(b) चित्तौड़गढ़
(c) डूँगरपुर
(d) बाँसवाड़ा
Answer : (a)

30. आस्था योजना है-
(a) विकलांगों को स्वरोजगार हेतु सहायता योजना
(b) नि:शक्त परिवारों को सहायता एवं संरक्षण की योजना
(c) नि:शक्त छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की योजना
(d) नि:शक्तों के प्रशिक्षण हेतु अध्यापकों के प्रशिक्षण की योजना ।
Answer : (b)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page