राजस्थान सामान्य ज्ञान : हड़प्पा सभ्यता

 

 

कालीबंगा :

  • कालीबंगा से हड़प्पा सभ्यता के साथ-साथ हड़प्पा पूर्व सभ्यता के अवशेष भी प्राप्त हुए हैं।
  • कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित घग्घर नदी के किनारे स्थित है।
  • कालीबंगा का अर्थ काले रंग की मिट्टी की चूड़ियां होती है।
  • यहाँ से जुते खेत के साक्ष्य मिले हैं।
  • दो फसलों को उगाने का प्रमाण यहाँ से मिला है।
  • यहाँ के फर्श पर अलंकृत ईंट के प्रयोग का साक्ष्य मिला है।
  • इस स्थल में लकड़ी के पाइप के प्रयोग का प्रमाण मिला है।
  • शल्य चिकित्सा का साक्ष्य यहाँ मिला है।

चन्हुदड़ो :

  • चन्हुदड़ो, मोहनजोदड़ो से 130 किमी. दक्षिण में स्थित है।
  • यहाँ से मनका बनाने का एक कारखाना प्राप्त हुआ है।
  • सौंदर्य प्रसाधान सामग्री के अवशेष यहाँ मिले हैं।

बनवाली :

  • बनवाली, हरियाणा के हिसार जिले में सरस्वती नदी के किनारे स्थित है।
  • यहाँ से मिट्टी के खिलौने हल की प्राप्ति हुई है।
  • इस स्थल से जौ, तिल तथा सरसों के ढेर मिले हैं।

रंगपुर :

  • रंगपुर गुजरात के काठियावाड़ प्रायद्वीप में भादर नदी के समीप स्थित है।
  • यहाँ पर पूर्वकालीन व उत्तरोतर हड़प्पा संस्कृति के अवशेष मिले हैं।
  • इस स्थल से चावल की भूसी के प्रमाण मिले हैं।

सुरकोटदा :

  • गुजरात राज्य के कच्छ क्षेत्र में यह स्थल स्थित है।
  • इस स्थल की खोज 1964 में जगपति जोशी ने की थी।
  • यहाँ से घोड़े की हड्डी के अवशेष मिले हैं।
  • कलश शवाधान के साक्ष्य यहाँ से मिले हैं।
  • ऊपर से कब्र को पत्थर से ढकने का साक्ष्य यहाँ से मिला है।

धौलावीरा :

  • गुजरात राज्य के कच्छ जिले में धौलावीरा स्थित है।
  • यह नगर हड़प्पा सभ्यता के सबसे बड़े नगरों में से है।
  • अन्य हड़प्पाई स्थल के विपरीत धौलावीरा नगर तीन खंडों में विभाजित है।

सुत्कागेनडोर :

  • पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त में दाश्क नदी पर सुत्कागेनडोर स्थित है।
  • बंदरगाह के अस्तित्व का पता यहाँ से चला है।

आलमगीरपुर :

  • उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ जिले के हिंडन नदी के तट पर आलमगीरपुर स्थित है।
  • यहाँ से एक भी मातृदेवी की मूर्ति और मुद्रा प्राप्त नहीं हुई है।

रोपड़ :

  • यहाँ हड़प्पा पूर्व एवं हड़प्पाकालीन संस्कृतियों के अवशेष मिले हैं।
  • शवों को अंडाकार गड्ड़ों में दफनाया जाता था।
  • यहाँ से मानवीय कब्र के नीचे एक कुत्ते के शवाधान मिले हैं।

कोटदीजी :

  • यह स्थल हड़प्पा पूर्व और हड़प्पाकालीन दोनों समय अस्तित्व में था।
  • यहाँ मकान कच्ची ईंटों से बने हैं परन्तु नीवों में पत्थर का प्रयोग हुआ है।

राखीगढ़ी :

  • यह स्थल हरियाणा राज्य के जिंद जिले में स्थित है।
  • इस स्थल की खोज प्रो. सूरजभान और आचार्य भगवानदेव ने की थी।
  • भारत में हड़प्पा सभ्यता के विशालतम नगरों में राखीगढ़ी एक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page