राजस्थान सामान्य ज्ञान : हड़प्पा सभ्यता

 

हड़प्पा संस्कृति

  • हड़प्पा सभ्यता का नामकरण हड़प्पा स्थल के नाम से किया गया क्योंकि यहाँ से सबसे पहले इस सभ्यता से संबंधित सामग्री मिलती है।
  • हड़प्पा सभ्यता कांस्ययुगीन सभ्यता है।
  • हड़प्पा सभ्यता के अंतर्गत पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान, अफगानिस्तान, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाग आते हैं।
  • रेडियो कार्बन (C-14) तिथि के अनुसार हड़प्पा सभ्यता का सर्वमान्य काल 2300-1750 ई. पू. को माना जाता है।
  • जॉन मार्शल ’सिंधु सभ्यता’ नाम का प्रयोग करने वाले पहले पुरातत्वविद् थे।
  • अमलानन्द घोष ने ’सोथी संस्कृति‘ का हड़प्पा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान माना है।
  • मोहनजोदड़ों की बहुंख्यक जनता भूमध्यसागरीय प्रजाति की थी।

हड़प्पा सभ्यता : प्रमुख स्थल तथा विशेषताएं :

हड़प्पा :

  • हड़प्पा पश्चिमी पंजाब प्रान्त के मोंटगोमरी जिले में रावी नदी के बायें तट पर स्थित है।
  • हड़प्पा में दो कमरों वाले बैरक भी मिले हैं जो शायद मजदूरों के रहने के लिए थे।
  • यहाँ से एक अन्नागार मिला है जो गढ़ी के बाहर निचले शहर में स्थित है।
  • यहाँ किले के दक्षिण में एक शवस्थान पाया गया है जिसे पुरातत्वविदों ने आर-37 नाम दिया है।
  • ताबूत शवाधान का साक्ष्य यहाँ से मिला है।
  • यहाँ से शृंगार बक्सा की प्राप्ति हुई है।

मोहनजोदड़ो :

  • मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ ’मुर्द़ों का टीला‘ है।
  • मोहनजोदड़ों सिंधु नदी के दाहिने किनारे पर अवस्थित था जो वर्तमान में पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के लरकाना जिले में स्थित है।
  • मोहनजोदड़ो का सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल ’विशाल स्नानागार’ है।
  • इस स्थल से मानव कंकाल (शायद नरसंहार) के साक्ष्य मिले हैं।
  • यहाँ से कांसे की नृत्य करती हुई नर्तकी की मूर्ति प्राप्त हुई है। इसका निर्माण द्रवी-मोम विधि से हुआ है।
  • मोहनजोदड़ो से प्राप्त मुहर पर एक योगी को ध्यान मुद्रा में एक टांग पर दूसरी टांग डाले बैठा दिया गया है।
  • ’सीप से निर्मित स्केल‘ का साक्ष्य भी यहाँ से मिला है।
  • हड़प्पा सभ्यता में एक मात्र ’खिड़की का साक्ष्य‘ यहीं से मिला है।

लोथल :

  • लोथल, गुजरात के अहमदाबाद जिले में भोगवा नदी के किनारे सरागवाला ग्राम के समीप स्थित है।
  • यहाँ से बंदरगाह के प्रमाण प्राप्त हुए हैं।

हड़प्पा सभ्यता के स्थल

स्थल        नदी/सागर तट        उत्खननकर्ता
         हड़प्पा        रावी नदी        दयाराम साहनी
        मोहनजोदड़ो        सिंधु नदी        राखालदास बनर्जी
        लोथल        भोगवा नदी        एस. आर. राव
        कालीबंगा        घग्घर नदी        अमलानन्द घोष
        रोपड़        सतलज नदी        यज्ञदत्त शर्मा
        कोटदीजी        सिंधु नदी        फजल अहमद खां
        चन्हुदड़ो        सिंधु नदी        एन. जी. मजूमदार
         रंगपुर        भादर नदी        एम.एस. वत्स
        आलमगीरपुर        हिन्डन नदी        यज्ञदत्त शर्मा
        सुत्कागेनडोर        दाश्क नदी        ऑरेल स्टाइन
        बनवाली        सरस्वती नदी        रवीन्द्र सिंह विस्ट
  • यहाँ मनकों का एक कारखाना मिला है।
  • इस स्थल से एक ऐसी मुहर मिली है जिस पर जहाज का चित्र अंकित है।
  • यहाँ से युगल शवाधान की प्राप्ति हुई है।
  • यहाँ से कांसे की छड़, ताम्बे की मुहर तथा ताम्बे का कुत्ता प्राप्त हुआ है।
  • अन्न पीसने की चक्की मिली है।
  • हाथी दांत का स्केल इस स्थल से मिला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page