राजस्थान सामान्य ज्ञान : राजस्थान परिवहन

 

 

स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना :

इसके वर्तमान में 5 भाग हैं –

  1. राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाप्रथम (स्वर्णिम चतुर्भुज योजना) :
  • यह परियोजना भारत के चार महानगरों दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई एवं मुम्बई को 4/6 लेन में चौड़ाई करण से जोड़ती है। इस परियोजना की 694 किमीलम्बाई राजस्थान के सात जिलों अलवर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर से होकर निकलती है। इस परियोजना में राज्य में एन.एच – 8, 76, 79 व 79ए पर कार्य किया गया है।
  1. राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाद्वितीय भाग प्रथम चरण (पूर्वपश्चिम गलियारा):-
  • यह परियोजना सिलचर (असोम) से पोरबन्दर (गुजरात) को जोड़ने के लिए है। इस परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 14(60 किमी.) व राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 76(468 किमी.) को मिलाकर 528 किमी. लम्बाई राजस्थान में आठ जिलों पिंडवाड़ा (सिरोही), उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बून्दी, कोटा, बारां में से होकर निकलती है।
  1. राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाद्वितीय भाग द्वितीय चरण (उत्तरदक्षिण गलियारा)
  • यह परियोजना कश्मीर से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) को जोड़ने की है। यह राजस्थान राज्य में केवल धौलपुर जिले से गुजरती है जिसकी लम्बाई 28.00 किमी. है।
  1. राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनातृतीय भाग
  • इसके अन्तर्गत NH-11 पर जयपुर से आगरा तक 4 लेन का कार्य किया जा रहा है। (लम्बाई 185.5)
  1. राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाचतुर्थ भाग
  • इसके अन्तर्गत NH-11B में करौली से धौलपुर के बीच कार्य किया जायेगा और ब्यावर से गौमती चौराहे तक 6 लेन का कार्य किया जायेगा।
  1. राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनापंचम भाग
  • स्वर्णिम चतुर्भुज योजना को 4 लेन से 6 लेन किया जा रहा है।

राजस्थान में सड़क निर्माण की संस्थाएं :-

  1. सड़क नीति घोषित करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है।
  2. RSRTC  राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम – स्थापना 1 अक्टूबर, 1964, आदर्श वाक्य – शुभास्ते पन्थान : सन्तु
  3. राजस्थान में पहली राजकीय बस टोंक से जयपुर 1952 में चलायी गई।
  4. हाड़ौती यातायात प्रशिक्षण पार्क कोटा में है।
  5. राजस्थान राज्य सुरक्षा परिषद का गठन 3 जुलाई, 2009 को किया गया।
  6. मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान जयपुर में है।
  7. लर्निंग लाइसेंस को 2011-12 के बजट में ऑनलाईन कर दिया गया है।
  8. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शत प्रतिशत केन्द्र सरकार की योजना है।
  9. चेतक परियोजना सीमावर्ती जिलों से सम्बन्धित है।
  10. राज्य का पहला एस्केलेटर ओवर ब्रिज एवं फुट ब्रिज जयपुर में नारायणसिंह सर्किल पर शुरू हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page