राजस्थान सामान्य ज्ञान : राजस्थान परिवहन

परिवहन

भारत में परिवहन को देश के आर्थिक विकास के लिए आवश्यक अंग माना जाता है। परिवहन देश में व्यापारिक गतिविधियों की धमनी माना जाता है।

राजस्थान में परिवहन के तीन प्रकार

  1. सड़क परिवहन
  2. रेल परिवहन
  3. वायु परिवहन

सड़क परिवहन

राजस्थान में परिवहन का प्रमुख माध्यम सड़क है।

राजस्थान में सर्वप्रथम राजकीय बस सेवा 1952 में टोंक में प्रारम्भ की गई।

राज्य में सड़कों की स्थिति :-

– सड़कों की लम्बाई :- 2,36,572.27 किमी. (मार्च 2018 तक) (1949 में – 13,553 Km.)

– सड़क घनत्व :- 69.12 किमी. (प्रति 100 वर्ग किमी.) (1949 में – 3.96 Km. (प्रति 100 Km2))

– राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग की लम्बाई :- 9079.10 किमी.

– राज्य में राज्य राजमार्ग की लम्बाई :- 15543.60 किमी.

– राज्य में मुख्य जिला सड़कें :- 8802.20 किमी.

– राज्य में अन्य जिला सड़कें :- 32175.41 किमी.

– राज्य में ग्रामीण सड़कें :- 1,70,971.96 किमी.

– राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग :- 39

– राज्य उच्च मार्गों की संख्या :- 170

– राज्य का सबसे बड़ा NH :- NH-15 (893.5 किमी.) (नया नं. :- HN-68)

– राज्य का सबसे छोटा NH :- 919 (4.7 किमी.) (पुराना नाम :- NH-71B)

– वह राष्ट्रीय राजमार्ग जो एक जिले से प्रारम्भ होकर उसी में समाप्त होता है –

पुराना नंबरनया नंबर
1.79A448अजमेर में (किशनगढ़ से नसीराबाद)
2.11C248जयपुर में (चन्दवाजी से जयपुर शहर)
3.76A58 विस्तारउदयपुर में (उदयपुर – झाड़ोल – ईडर)

 

– राजस्थान का सबसे व्यस्ततम राष्ट्रीय राजमार्ग :- NH 8 (नया नंबर 48, 58)

– राष्ट्रीय राजमार्गों की सर्वाधिक संख्या वाला जिला :- पाली (7)

– सर्वाधिक जिलों से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग :-

NH-11 (7 जिले)

NH-76 (नया नंबर 27)

– राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्गों की सर्वाधिक लम्बाई वाला जिला :- उदयपुर

– राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्गों की न्यूनतम लम्बाई वाला जिला :- करौली।

– सड़कों से जुड़े सर्वाधिक गाँव वाला जिला :- उदयपुर।

– सड़कों से जुड़े न्यूनतम गाँव वाला जिला :- सिरोही।

– सड़कों का सर्वाधिक घनत्व :- राजसमन्द।

– सड़कों का न्यूनतम घनत्व :- जैसलमेर।

अरावली के पश्चिमी क्षेत्र में सड़कों की लम्बाई अधिक है जबकि इसके पूर्वी क्षेत्र में इनकी लम्बाई कम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page