राजस्थान सामान्य ज्ञान : उद्योग

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

सूचना तकनीक पार्क :- सीतापुरा (जयपुर), कोटा, जोधपुर, उदयपुर भिवाड़ी (अलवर)।

फरवरी 2009 में भीलवाड़ा को कपड़ा निर्यातक शहर का दर्जा।

– राजस्थान में जिला केन्द्र :- 36

– राजस्थान में उप जिला केन्द्र :- 8 (ब्यावर, फालना, आबूरोड, बालोतरा, किशनगढ़, मकराना, नीमराना एवं सुजानगढ़)।

– रीको द्वारा दिसम्बर 2016 तक 339 औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा चुके हैं।

– प्रदेश का पहला भामाशाह टेक्नोहब :- जयपुर में।

– I-Start :- एकीकृत स्टार्ट अप प्लेटफार्म। 18 अगस्त, 2017 को कोटा डिजिफेस्ट के दौरान लॉन्च किया गया है।

– प्रदेश का पहला इंडियन मेडिकल डिवाइस पार्क :- कोलिला जोगा (नीमराणा, अलवर) में।

– “कपास उगाओ-खुशहाली पाओ’ अभियान की शुरूआत :- 24 मई, 2017 को धनौदी (झालावाड़) से।

– स्टोना-2018 :- 13वाँ 7-10 फरवरी, 2010

– क्षेत्र आधारित विशेष औद्योगिक जोन स्थापित करने वाला देश का प्रथम राज्य।

– वस्त्र – 2017 :- 21-24 सितम्बर, 2017 जयपुर में। रीको द्वारा फिक्की के सहयोग से आयोजित।

– स्टोन मार्ट 2017 :- 2-5 फरवरी, 2017 सीतापुरा (जयपुर) में

– उर्बाना टेक्नोलॉजी पार्क :- कोटा में।

– पहला जापानी पार्क :- नीमराना (अलवर) में। घीलोठ (अलवर) में रीको द्वारा दूसरा जापानी पार्क स्थापित िकया जा रहा है।

– घीलोट औद्योगिक केन्द्र :- रीको व कोरिया ट्रेड इन्वेस्टमेन्ट (अलवर) प्रमोशन एजेन्सी (कोटरा) की संयुक्त भागीदारी में घीलोट (अलवर) में कोरियन निवेश क्षेत्र विकसित किया जा रहा है।

सिरेमिक जोन :- घीलोट (अलवर) में।

Make in India अभियान की शुरूआत :- 25 सितम्बर, 2014 को।

– राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2014 :- 8 अक्टूबर, 2014 को शुरूआत।

– सूखा बन्दरगाह :- भवतड़ा गाँव (सांचौर, जालौर) में। (अडानी समूह द्वारा)

– राजस्थान युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना :- 19 अप्रैल, 2013 लागू।

इस योजना के तहत 25 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की लागत की परियोजनाओं हेतु न्यूनतम ब्याज दर एवं सुगम शर्तों पर राजस्थान वित्त निगम से ऋण सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

– “स्मार्ट’ योजना :- वस्त्र उद्योग में विकास के लिए 8 अक्टूबर, 2010 को प्रारम्भ की गई योजना।

– देश का पहला जैम बुर्स :- जयपुर में।

– ग्रीनटेक मेगा फुड पार्क :- रुपनगढ़ (अजमेर) में।

राज्य का पहला मैगा फुड पार्क। (देश का 13वाँ)

30 मार्च, 2018 को हरसिमरत कौर (खाद्य प्रसंस्करण मंत्री) द्वारा उद्‌घाटन।

लागत :- 113.57 करोड़ रुपये।

– पावरलूम मेगा कलस्टर :- भीलवाड़ा में।

– कपड़ा निर्यातक शहर :- भीलवाड़ा।

– उत्तर भारत का प्रथम DAP कारखाना :- कपासन (चित्तौड़गढ़)

– जुट पार्क :- श्रीनगर (अजमेर) में।

– द्वितीय पंचवर्षीय योजना (1956-61) में महालनोबिस मॉडल के आधार पर औद्योगिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

– राजस्थान में औद्योगिक विकास पर सर्वाधिक व्यय (कुल परियोजना व्यय का 5.3%) आठवीं पंचवर्षीय योजना (1992-97) में किया गया।

– राज्य की प्रथम औद्योगिक नीति :- 24 जून, 1978 – तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के काल में। इस नीति में रोजगारोन्मुख उद्योग (खादी, ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प) के विकास पर बल दिया गया।

– द्वितीय औद्योगिक नीति :- दिसम्बर 1990 को घोषित तथा अप्रैल 1991 में लागू। मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के काल में जारी इस नीति में खनन, कृषिगत व अन्य साधनों के अधिकतम उपयोग पर बल।

तृतीय औद्याेगिक नीति15 जून, 1994राज्य का तीव्र गति से औद्योगिकरण का लक्ष्य रखा
चतुर्थ औद्योगिक नीति4 जून, 1998राजस्थान को कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में विनियोग की दृष्टि से सर्वोच्च प्राथमिकता वाला राज्य बनाना

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page